फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टूटी सड़क के कारण गड्ढे में जा रहा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
एडल डिवाइन कोर्ट सोसाइटी और नेक्स्ट डोर मॉल रोड की स्थिति बदहाल, आने से कतराते हैं ग्राहक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-76 स्थित एडल डिवाइन कोर्ट सोसाइटी और नेक्स्ट डोर मॉल रोड की स्थिति लंबे समय से बदहाल है। टूटी सड़कों और गड्ढों ने यहां आवागमन को मुश्किल बना दिया है। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि वे रोजाना इस समस्या से जूझ रहे हैं। सड़क के गढ्ढों के कारण ग्राहक इधर आने से कतराते हैं जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।



सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे बरसात के दौरान जलभराव में तब्दील हो जाते हैं। इससे न केवल वाहन चालकों को खतरा बना रहता है बल्कि पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
विज्ञापन




दुकानदारों का कहना है कि जलभराव के कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। ग्राहक इस सड़क से गुजरने से बचते हैं, जिसके चलते बिक्री पर सीधा असर पड़ा है। व्यापारियों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से बार-बार गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।



स्थानीय लोगों ने बताया कि सेक्टर-76 फरीदाबाद का तेजी से विकसित होता इलाका है, यहां नई कॉलोनियां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में खराब सड़कें इस क्षेत्र की छवि को भी प्रभावित कर रही हैं। निवासियों का कहना है कि जब लाखों रुपये टैक्स और रखरखाव शुल्क के रूप में दिए जाते हैं तो बुनियादी सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है।



लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से जल्द से जल्द रोड की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

वर्जन-
सड़क पर जलभराव और गड्ढों की वजह से ग्राहक हमारी दुकानों तक आना पसंद नहीं करते। कारोबार पर सीधा असर पड़ा है। कई बार शिकायत की लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला, काम शुरू नहीं हुआ। - सुबोद, स्थानीय दुकानदार
विज्ञापन


हम रोजाना इस सड़क से गुजरते हैं लेकिन हालत इतनी खराब है कि बच्चों और बुजुर्गों का चलना मुश्किल हो गया है। हम प्रशासन से अपील करते हैं कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए। - रवि, स्थानीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें