फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंझावली में यमुना नदी पर पुल तैयार, अप्रोच रोड का काम अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल से चल रहा है काम, सात समयसीमा हो चुकी हैं सामप्त
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए गांव मंझावली में यमुना नदी पर पुल बनाने का काम पिछले दस वर्षों से चल रहा है। पुल तो बनकर तैयार हो गया है लेकिन पुल पर रोड लेन, मार्किंग के साथ भोपानी गांव में रोड बनाने का काम बाकी है। यहां यादव चौक तक रोड की स्थिति बहुत खराब है। इसके अलावा यहां नाले के ऊपर पुल बनाने के लिए स्ट्रक्चर तैयार किया गया है। तिगांव स्थित लहडोला गांव में मंझावली को जोड़ने वाली दो लेन की रोड के साथ अप्रोच रोड का काम भी अधूरा पड़ा है। दूसरी ओर नोएडा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है।

यह परियोजना फरीदाबाद के सबसे देरी से चल रहे प्रोजेक्ट में शामिल है। परियोजना के तहत पुल का निर्माण करने के लिए 10 साल पहले आधारशिला रखी गई थी, लेकिन अभी तक केवल पुल बनकर तैयार हुआ है। पहले ही निर्माण कार्य के लिए तय की गई छह समयसीमा समाप्त हो गई हैं और अब सातवीं समयसीमा भी समाप्त हो चुकी है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू करने का दावा किया था। लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन





परियोजना पर एक नजर

फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए 24 किलोमीटर लंबी परियोजना पर काम चल रहा है। इस परियोजना के तहत गांव मंझावली में यमुना नदी पर 630 मीटर लंबा चार लेन के पुल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। पुल के निर्माण में 122 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, पुल से फरीदाबाद शहर को जोड़ने के लिए 20 किलोमीटर लंबी व यूपी की सीमा में लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी है। पुल से फरीदाबाद शहर की तरफ आने वाले सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। गांव मंझावली व चिरसी में बाईपास सड़क का भी निर्माण तेजी से चल रहा है। दूसरी तरफ नोएडा क्षेत्र में गांव अट्टा के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा से गुजर रहे यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने काम भी शुरू नहीं हो पाया है।


नौ साल पहले हुआ था शिलान्यास

केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने 15 अगस्त 2014 में चार लेन के पुल की आधारशिला रखी थी। डिजाइन व प्रस्ताव आदि मंजूर होने के बाद फरवरी 2018 में पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उस समय पुल का काम पूरा करने के लिए दिसंबर 2019 की समयसीमा तय की गई थी, लेकिन समय पर काम पूरा नहीं हो गया। फिर इसे मार्च 2024 में शुरू करने की बात कही गई लेकिन यह समयसीमा भी समाप्त हो चुकी है।

यूपी के हिस्से का काम अधूरा

यूपी के हिस्से में सड़क बनाने का काम अभी बाकी है। वहां पर जमीन अधिग्रहण का काम अभी पूरा नहीं हुआ है, जिसके चलते उस हिस्से में परियोजना का काम नहीं हो पाया है। गौतमबुद्धनगर के डीएम ने दो माह पहले ही परियोजना के लिए जरूरी जमीन का निरीक्षण किया कर किसानों से बातचीत की, जिनकी जमीन सड़क के रास्ते में आ रही है। उन्होंने परियोजना को गति देने की बात कही है। ऐसे में यूपी में भी जल्द काम शुरू होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


वर्जन
मंझावली पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब इसे जोड़ने वाली अप्रोच रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। अभी कई जगह गांव में रोड बनाने के साथ पुल के पास अप्रोच रोड बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद इस वर्ष के अंत तक पुल को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
-प्रदीप सिंधु, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें