संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित विराज क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को खेले गए मुकाबले में बाउंड्री टाइटंस ने डबुआ फाइटर्स को 46 रनों से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई बाउंड्री टाइटंस 19.4 ओवर में 162 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से हरीश पांचाल ने 35 और मोहित ने 29 रन बनाए जबकि आकाश ने 24 रनों का योगदान दिया।
डबुआ फाइटर्स के लिए प्रदीप बेनीवाल और ललित शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डबुआ फाइटर्स 16.4 ओवर में सिर्फ 116 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से ललित शर्मा ने 22 और प्रीतम ने 17 रन बनाए। बाउंड्री टाइटंस के लिए प्रियांशु ने तीन विकेट झटके जबकि आकाश और सैफ को दो-दो विकेट मिले। प्रियांशु को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।