सैनिक कॉलोनी की घटना, बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी में रविवार दोपहर स्टंटबाजी के दौरान बोलेरो चालक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिसके बाद वह रुकी। हादसे में नई कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चालक की उम्र करीब 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। वह सड़क पर वाहन से स्टंटबाजी कर रहा था। इसी दौरान उसने पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को काफी नुकसान हुआ। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो को कब्जे में ले लिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।