फरीदाबाद। सेक्टर-21ए वेलफेयर कल्चरल एंड रिक्रिएशनल एसोसिएशन के चुनाव में गजराज नागर ने लगातार सातवीं बार जीत दर्ज की। उन्होंने 245 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी जीतराम वशिष्ठ को 168 वोटों के अंतर से हराया। जीतराम वशिष्ठ को 77 वोट मिले।
चुनाव में गजराज नागर की टीम का भी शानदार प्रदर्शन रहा। टीम की ओर से चुनाव मैदान में उतरीं सभी छह महिला प्रत्याशियों ने 200 से अधिक वोट हासिल किए। वहीं, विपक्षी टीम के उम्मीदवार 100 वोट का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। इससे गजराज नागर की टीम के प्रति मतदाताओं के समर्थन का अंदाजा लगाया जा सकता है। जीत के बाद आरडब्ल्यूए प्रधान गजराज नागर ने सभी मतदाताओं का आभार जताया।