फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी स्थित एक घर से छह लाख रुपये नकद और सोने के आभूषण चोरी हो गए। डबुआ थाना पुलिस ने बुधवार को दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित दीपिका कौशल अरोड़ा ने अपनी दोस्त माधवी पांडेय और उसके पति अभय पांडेय पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, घटना 15 अगस्त 2026 की है। दीपिका ने बताया कि माधवी अपने पति के साथ उनके घर आई थी। इसी दौरान अलमारी से नकदी और आभूषण चोरी हुए। दो गवाहों ने माधवी को अलमारी खोलते देखा था। दीपिका का आरोप है कि माधवी अक्सर उनसे रुपये उधार लेती थी। उसे घर में नकदी व आभूषण रखने की जगह पता थी। मामले को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास विफल रहा। पीड़ित ने 10 सितंबर को मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी। ब्यूरो