फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लाल डोरा की जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए
विज्ञापन

पांच नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के राखौता गांव में लाल डोरा की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता शीशपाल ने बताया कि घटना 26 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे की है। जब वह घर पर काम कर रहा था तभी पड़ोसी मामचंद ने फोन कर बताया कि उसकी संपत्ति नंबर 27 की चहारदीवारी कुछ लोग तोड़कर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। शीशपाल जब मौके पर पहुंचा तो वहां विक्रम, प्रहलाद, संजय, नरेंद्र, रत्न सिंह, रामजीलाल और नत्थो हथियारों के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


विरोध करने पर विक्रम ने फावड़े से और प्रहलाद ने लोहे की रॉड से शीशपाल पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर गया। शोर सुनकर उसकी मां सूरजमुखी और भाई वीरपाल बचाने पहुंचे। संजय ने सूरजमुखी के सिर पर फावड़े से वार किया और नरेंद्र ने वीरपाल के हाथ पर धारदार हथियार से हमला किया। नत्थो ने भी लाठी से सूरजमुखी को पीटा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर हमलावर मौके से भाग निकले। घायल शीशपाल, सूरजमुखी और वीरपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जाते समय आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें