फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे दो पक्षों के लिए बीच खूनी संघर्ष, सात गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- जमीन के विवाद में हुए झगड़े में घायल होने पर पहुंचे थे उपचार कराने
विज्ञापन

- कार व बाइकों पर पहुंचे हथियारबंद युवकों ने किया हमला, तीन कर्मचारी भी गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रसूलपुर रोड पर हुए जमीनी विवाद की आग से जिला नागरिक अस्पताल भी नहीं बच पाया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अस्पताल में मेडिकल कराने आए दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। गाड़ी व बाइकों पर आए हथियारबंद युवकों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बीच-बचाव कराने आए अस्पताल के कर्मचारियों को भी नहीं छोड़ा और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। हमले में तीन कर्मचारियों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मारपीट की वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने पर हथीन गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस को देख हमलाकर फरार हो गए। अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार गांव भवाना निवासी गोपाल व प्रताप दोनों भाई हैं। दोनों में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। गोपाल रसूलपुर रोड पर रहता है, जबकि प्रताप गांव में रहता है। शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में आपसी झगड़ा हो गया। झगड़े में घायल होने पर दोनों पक्षों की तरफ से उमेश, गोपाल, राोश, प्रताप, नेतराम व राजी उपचार के लिए पहुंचे। इसी बीच कार व बाइकों पर सवार होकर 10-12 युवक हाथों में लाठी-डंडा व लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। अस्पताल में उपचार के लिए मरीज, कर्मचारी डाक्टरों में घटना के दौरान खलबली मच गई। कर्मचारी अस्पताल छोड़ कर भागने लगे और बचाव में चिल्लाते नजर आए। अस्पताल कर्मचारियों ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया और जमकर पिटाई की। मारपीट के दौरान बचाव के लिए आए कर्मचारियों को ढूंढ-ढूंढ कर पीटा गया। हमले के दौरान सिविल अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर सुभाष, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक पवन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि, यशवीर, प्रताप, नेतराम व राजी गंभीर तौर पर घायल हो गए। घायलों में सुभाष, पवन व प्रताप की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

हथीन गेट चौकी प्रभारी एएसआई कुलदीप के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि जिला नागरिक अस्पताल में झगड़ा हो गया, वे मौके पर पहुंचे तो सात-आठ लोग घायल मिले, जबकि हमलावर फरार हो गए। सभी घायलों को अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। मामले में अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
अस्पताल में बूथ होने के बावजूद नहीं नजर आई पुलिस
जिला नागरिक अस्पताल में झगड़े में घायल हुए पक्षों के बीच अक्सर झगड़ा हो जाता है। इसको लेकर अस्पताल में बूथ बनाकर पुलिस की तैनाती की गई है। दो से तीन कर्मचारी हमेशा पुलिस में तैनात रहते हैं, परंतु शुक्रवार सुबह हुए खूनी-संघर्ष के दौरान कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया। सूचना देने के 15 मिनट बाद हथीन गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, परंतु तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें