फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना पुलिस ने गांव अनंगपुर स्थित मकान के बेसमेंट में चल रही मिलावटी घी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मिल्क फूड, पतंजलि, अमूल, मदर डेयरी जैसे नामी ब्रांड के नाम पर मिलावटी घी बेचते थे। पकड़े गए आरोपी रोहित, महावीर, निखिल, संदीप और फैक्ट्री प्रबंधक अतुल के कब्जे से करीब 1100 लीटर मिलावटी घी, गैस सिलिंडर, मोहरें, पैकिंग व खाली डिब्बे बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मुख्य आरोपी ललित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अनंगपुर मुहाल चौड़ा मोहल्ला के एक मकान के बेसमेंट में मिलावटी घी बनाए जाने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप चौधरी को साथ लेकर बृहस्पतिवार शाम फैक्ट्री पर छापा मारा गया। फैक्ट्री में मिलावटी घी बनाई जा रही थी। आरोपियों से घी बनाने का लाइसेंस मांगा गया। उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से 1054 लीटर मिलावटी घी बरामद हुई। मिलावटी घी के टीन पर अमूल, मदर डेयरी, पतंजलि, कृष्णा, मिल्क फूड, एवरीडे जैसी कंपनियों का मार्का लगा हुआ था। पुलिस ने मौके से 350 खाली पीपे, लेबल छापने की मशीन, पांच डाई मशीन, 50 पेटी रैपर, 5 गैस सिलिंडर और 2 गैस स्टोव बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि फैक्ट्री को चलाने वाला मुख्यारोपी ललित पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया था।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी ने मकान मालिक को घी बनाने वाली कंपनियों की फ्रेंचाइजी फैक्ट्री खोलने की बात कही थी। आरोपियों ने बताया कि ललित घी बनाने का सारा सामान दिल्ली से लाता था। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि आरोपी अतुल को पुलिस रिमांड पर लेकर गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें