फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होली पर बीके अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं रहेंगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर, तीनों शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में होली के दिन आपातकालीन व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगी। अस्पताल में अप्रिय घटना से निपटने के लिए आपातकालीन विभाग में 10 बेड तैयार हैं। इसके साथ अन्य सभी स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी चिकित्सक और स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेंगे।

बीके अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी विकास गोयल ने बताया कि होली के दिन अस्पताल के सभी चिकित्सकों व स्टाफ को अलर्ट मोड में रखा गया है। वार्ड के अलावा इमरजेंसी में भी सभी दवाएं उपलब्ध होंगी। चिकित्सकों और कर्मचारियों की तीनों शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही आंख और त्वचा विशेषज्ञ की भी इमरजेंसी में ड्यूटी लगाई गई है। यदि किसी भी तरह की अप्रिय घटना होती है तो घबराए नहीं तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी नंबर 0129-405-5001 पर संपर्क करें।
विज्ञापन


अस्पताल में सभी एंबुलेंस चालकों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। ऑन कॉल सभी विभागों के डॉक्टरों और स्टाफ को भी रहने को कहा गया। कोई भी कर्मचारी व चिकित्सक अपना फोन बंद नहीं रखेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे एंबुलेंस सेवा की जरूरत पड़ने पर 108 डायल करें।



इन चिकित्सकों की लगाई गई ड्यूटी

बीके अस्पताल में होली के दिन तीन शिफ्टों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमें सुबह आपातकालीन विभाग में डॉ. पंकज और डॉ. चंचल मौजूद रहेंगे। शाम को डॉ. शुभम और डॉ. विकास मरीजों के इलाज के लिए मौजूद रहेंगे। वहीं, रात में डॉ. यमन और डॉ. दीपक की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन



होली का रंग हटाने के लिए दही का इस्तेमाल करें

एक कटोरी में दही लेकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। जिसके बाद उसे अपने हाथ, चेहरे और पैरों पर लगाएं। आधे घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दें, जिसके बाद गुनगुने पानी से नहा लें। इससे आपके शरीर पर लगा रंग पूरी तरह छूट जाएगा। अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. डीएस राठी ने बताया कि कई बार रंग लगने के कारण कुछ लोगों को त्वचा से संंबंधित एलर्जी, खुजली, जलन, दाने और रैशेज हो जाते है। ऐसे में बिल्कुल भी घबराना नहीं है और न ही घर रखी किसी भी क्रीम या तेल का प्रयोग करना है। आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाकर सलाह लेनी है, जिससे आपकी त्वचा पर ज्यादा असर न पड़े। सभी को रंगों से अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें