फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई, ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा : बलजीत कौशिक

विज्ञापन
दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में भाग लेने के लिए जाते फरीदाबाद से 
विज्ञापन
दिल्ली के लिए बड़ी संख्या में रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। रविवार को फरीदाबाद की जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बसों, कारों व अन्य वाहनों से दिल्ली के लिए कूच किया। सभी कार्यकर्ता दिल्ली में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली के लिए रवाना हुए। दिल्ली आगमन से पहले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने रैली में जाने के लिए उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के बल पर संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग, सीबीआई, ईडी का दुरुपयोग कर रही है।।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिहार, महाराष्ट्र, व हरियाणा में वोट चोरी की है और विदेशी मॉडल की फोटो का इस्तेमाल कर हरियाणा के कई हल्कों में फर्जी वोट बनाए हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा में धांधली करके सरकार बनाई गई है। इसे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सड़क से लेकर संसद तक वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के माध्यम से हर मंच पर उठा रहे हैं। वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ देश में भाजपा का पर्दाफाश करने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें