फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ के घोटाले में सीबीआई जांच की मांग करें भाजपा नेता : नीरज शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने नगर निगम फरीदाबाद में कथित 200 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिशा बैठक में नेताओं द्वारा अधिकारियों के खिलाफ दिए गए बयानों को नौटंकी बताते हुए कहा कि जब नगर निगम में भ्रष्टाचार हो रहा था तब सत्ता पक्ष के नेता चुप क्यों थे।
विज्ञापन


नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मामलों को राजनीतिक संरक्षण मिला और अब जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब वह इस मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे तब भाजपा नेताओं ने उनके विरोध को गंभीरता से नहीं लिया। पूर्व विधायक ने निगम से जुड़े कई मामलों का जिक्र करते हुए रेलवे पटरी चोरी, पेरिफेरल रोड के स्पेसिफिकेशन में बदलाव और बिना हस्ताक्षर करोड़ों रुपये के चेक पास होने जैसे मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ गंभीर हैं तो अपनी ही सरकार से पूरे मामले की सीबीआई या ईडी जांच कराने की मांग करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें