फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में भाजपा की जीत जनविश्वास की मुहर : राजेश नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रदेश सरकार में मंत्री राजेश नागर ने जनता का आभार जताते हुए इसे सुशासन, विकास और जनहितकारी नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार के कार्यों पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

राजेश नागर ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का सकारात्मक असर लोगों तक पहुंचा है, जिसका परिणाम चुनाव में देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में सुशासन को नई दिशा मिली है। सरकार ने हर वर्ग के हित में काम किया है और जनसेवा को प्राथमिकता दी है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं ने भी लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें