फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जिला कार्यकारिणी सदस्यों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा कि महामारी का संक्रमण बहुत तीव्र गति से फैल रहा है। ‘सर्वे सन्तु निरामया यानी सभी लोग निरोग रहें’। इसको ध्यान में रखते हुए कोविड महामारी के दौरान लोगों की सहायता के लिए जिला स्तर पर 9717286506, 9599325505 हेल्पलाइन बनाई गई है। दोनों पर लोग सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कोविड चिकित्सीय सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।
गोपाल शर्मा ने बताया कि लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं। कोरोना से बचाव करें। खांसी, सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर अपने चिकित्सक की सहायता लें। बैठक में चिकित्सा सुविधा के लिए जिला महामंत्री डॉक्टर आरएन सिंह को संयोजक और राजकुमार वोहरा व मुकेश अग्रवाल को सह संयोजक नियुक्त किया गया। आपूर्ति के लिए जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल को संयोजक और संजीव भाटी व पंकज रामपाल को सह संयोजक नियुक्त लिया गया। प्लाज्मा उपलब्ध करवाने के लिए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। चिकित्सा सुविधा व अन्य मदद उपलब्ध करवाने के लिए मंडल स्तर पर दो-दो कार्यकर्ता नियुक्त किए जाएंगे।