फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिट्टू बजरंगी ने हथौड़ा गैंग की तरह युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस वाला बचाने के बजाए सिगरेट पीता रहा

Tue, 02 Apr 2024 08:35 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

बिट्टू की सुरक्षा में लगाया गया पुलिसकर्मी आराम से युवक को पिटते हुए देख रहा है और सिगरेट पीता नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
बिट्टू बजरंगी ने युवक को बेरहमी से पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी ने अपनी गली में एक युवक को डंडे से बेरहमी से पीटा। दबंगई का हाल यह है कि युवक की पिटाई का एक वीडियो बनाकर उसे अपने व्हाट्सअप स्टेटस पर भी लगाया। वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी सामने खड़ा नजर आ रहा है, जो युवक को बचाने के बजाए सिगरेट के कश लगाता नजर आ रहा है। कुछ लोगों ने वीडियो डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को देख पुलिस के हरकत में आने पर बिट्टू ने अपने स्टेटस से वीडियो हटा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

वीडियो में कुछ युवकों ने एक युवक के हाथ पैर पकड़ कर उसे गली में उल्टा लिटा रखा है। बिट्टू अपने हाथ में डंडा लेकर युवक को गालियां दे रहा है और युवक को पीट रहा है। युवक बिट्टू से खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है। कुछ देर बाद एक महिला उसी युवक को डंडे से पीट रही है। पीछे से बिट्टू महिला को उकसा रहा है। बिट्टू की सुरक्षा में लगाया गया पुलिसकर्मी आराम से युवक को पिटते हुए देख रहा है और सिगरेट पीता नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की है। वीडियो बिट्टू के घर के पास गली में ही बनाई गई है। सारन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हथौड़ा गैंग की तरह दहशत फैलाने की कोशिश
जिस तरह से युवक को पीटा जा रहा है ऐसी हरकत पहले हथौड़ा गैंग करती थी। बदमाश लोगों में अपना खौंफ दिखाने के लिए किसी भी युवक के हाथ पैर पकड़ कर उसे हथौडों से पीटते थे। खुद ही मारपीट की वीडियो बनाकर वायरल कर देते थे ताकि लोगों में उनका डर बन जाए। पुलिस की सख्ती के बाद हथौड़ा गैंग से सरगना सहित ज्यादातर सदस्य पकड़े गए।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है। वीडियो के वायरल होते ही थाना सारन प्रभारी ने बिट्टू के स्टेटस से वीडियो डिलीट करा दिया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी बिट्टू की सुरक्षा में लगाया गया है। पुलिस पीड़ित व्यक्ति की तलाश कर रही है। उसके बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। -कुलदीप सिंह, डीसीपी एनआईटी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें