फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उत्तर प्रदेश के आगरा, जिला उन्नाव और जिला हरदोई के ध्यानार्थ मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रॉले से भिड़ी बाइक, तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेन पेज के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन

- एक्सप्रेस-वे पर खराब ट्रॉले को सड़क पर छोड़कर चले गए थे चालक-क्लीनर, नहीं जली थी पार्किंग लाइट
- भोर में कैंटर दिखाई न देने की वजह से हुई टक्कर, तीनों एक के ऊपर एक पड़े थे, हेलमेट भी नहीं पहना था
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार भोर में खराब खड़े ट्रॉले में पीछे से बाइक टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक सेक्टर-70 स्थित सोसाइटी में कारों को साफ करने के लिए जा रहे थे। परिजनों के पहुंचने के बाद युवकों को उपचार के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तीनों युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।


गांव सीही निवासी रामनाथ मूल रूप से जिला आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके चार लड़काें में रामू (18) सेक्टर 70 स्थित सोसायटी में गाड़ी की साफ-सफाई का काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह अपने दोस्त जिला उन्नाव निवासी आकाश (19) और जिला हरदोई निवासी अर्चित कश्यप (20) के साथ गाड़ियों की साफ-सफाई करने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहा था। बाइक को रामू चला रहा था।
विज्ञापन

तीनों दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे सेक्टर-8 के पास पहुंचे तो वहां पर एक खराब ट्राला खड़ा हुआ था। सुबह 5 बजे अंधेरा होने की वजह से बाइक की ट्रॉले से टक्कर हो गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद सभी युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। युवकों को उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने ट्राॅला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आकाश तीन बहनाें में इकलौता बेटा था। वहीं, अर्चित की एक बहन है।

ट्रॉला छोड़ गए थे चालक-परिचालक
परिजन का आरोप है कि ट्राॅला रोड पर खड़ा था। इसमें कोई पार्किंग लाइट, इन्डीकेटर या रिफ्लेक्टर नहीं लगाया हुआ था। इसकी वजह से ट्राॅला नहीं दिखाई दिया और हादसा हो गया, जिसमें तीनों की जान चली गई।
विज्ञापन

-

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ट्राॅला चालक या क्लीनर नहीं मिला। पुलिस ने तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया है।
- नवीन, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें