पलवल के हथीन रोड पर गांव रायपुर के पास एक ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलशाद के रूप में हुई है। जो राजस्थान के अलवर से फरीदाबाद की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
घटना बुधवार शाम की है। जब दिलशाद की बाइक को रफ्तार भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दिलशाद को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता हुसैन खान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच अधिकारी एएसआई जमील अहमद के अनुसार आरोपी चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।