फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली क्रशर जोन के पास हुआ हादसा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के पाली क्रशर जोन के पास मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को रौंद दिया। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मथुरा के गांव भिदौनी निवासी प्रेमपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई निरंजन सिंह की शिकायत पर आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


निरंजन सिंह ने शिकायत में बताया कि वह 21 अप्रैल की सुबह अपने भाई प्रेमपाल सिंह से मिलने के लिए पाली क्रशर जोन आए थे। इसके बाद प्रेमपाल बाइक से एमवीएन रोड की तरफ जा रहे थे। जब वह छाबड़ा होटल के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एक काले रंग कार ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रेमपाल सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद चालक खुद घायल प्रेमपाल को निजी अस्पताल ले गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मृतक के भाई के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच हुई थी। चालक पुलिस के आने से पहले अस्पताल से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें