संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव फतेहपुर बिल्लौच की अनाज मंडी में आढ़ती से मारपीट और लूटपाट के मामले में आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत सदर थाने में कार्यरत था। सदर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी को नौकरी से निकलने के लिए संबंधित विभाग को भी पत्र लिख दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घटनाक्रम के संबंध में थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए 22 अप्रैल को हथीन पलवल निवासी समंदर को गिरफ्तार कर लिया है।