फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के बघौला गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पट्टी चकेसर गांव निवासी सचिन गौड़ वर्तमान में बघौला गांव में किराये पर रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि 10 जुलाई की रात ड्यूटी से लौटने के बाद अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर कमरे में सो गए। अगले दिन सुबह उठने पर बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। बघौला चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालने और अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें