फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सिविल सर्जन ने लिया जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। पिछले सप्ताह जिला नागरिक अस्पताल में बिजली गुल होने के दौरान मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किए जाने की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. सतिंद्र वशिष्ठ ने जिला नागरिक अस्पताल के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों व स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी और वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, उपचार और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों से किसी प्रकार की शिकायत होने पर उसे तत्काल दूर करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


डॉ. सतिंद्र वशिष्ठ ने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें