फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिवाइडर से टकराकर गिरी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव मच्छगर के पास बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार 26 साल के युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, हालत गंभीर होने पर दूसरे अस्पताल रेफर करने के लिए ले जाने लगे तो रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। गांव छांयसा निवासी अभिषेक ने बताया कि गांव में उनके मामा रहते हैं। वह अपने मामा के पास छोटे भाई रवि के साथ रहते हैं। उनको छोटा भाई रवि 1 मार्च की रात को करीब साढ़े 10 बजे बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन से किसी परिजन को लेने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। उन्होंने बताया कि गांव मच्छगर के पास एक स्पीड ब्रेकर बना हुआ है। जिसके बारे में उनके भाई को काई जानकारी नहीं थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। लोगों ने बताया कि युवक ने हेलमेट का प्रयोग नहीं किया हुआ था। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगी होने के कारण मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें