फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खड़े डंपर से टकराई बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के यहां सगाई में जा रहे थे दोनों, साथी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दोस्त के यहां सगाई में शामिल होने जा रहे दो युवकों की बाइक बीच रोड पर खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। भूपानी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिला कौशांबी स्थित थाना देवीगंज, गांव हबुनगर निवासी अभिषेक (23) दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन में परिवार के साथ रहते थे। वह दोस्त हरिओम के साथ रविवार को बाइक से शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे वापस लौटते समय गांव कांवरा स्थित एक धर्मकांटा के पास सड़क के बीच में एक डंपर खड़ा था। उसमें न ही रिफलेक्टर लगे थे और न ही डंपर में पार्किंग लाइट, इंडिकेटर आदि चल रहे थे। अंधेरा होने के कारण वह बीच सड़क खड़े डंपर को नहीं देख सका और बाइक उसमें टकरा गई। इस दौरान अभिषेक को काफी चोटे आईं। स्थानीय लोगों की मदद से अभिषेक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें