फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोड पर लेन बदलने वाले 348 वाहन चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। यातायात पुलिस ने लेन बदलने और स्कूल सुरक्षा वाहन नियम के विशेष अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले 348 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। डीसीपी यातायात ऊषा के अनुसार यातायात के दौरान सड़क पर होने वाली दुर्घटना में कमी लाने के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा समय-समय पर शहरवासियों को जागरूक कर रही है। वीडियो वैन के माध्यम से स्कूल, कॉलेज, पार्क, अस्पताल इत्यादि सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्कूल सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत यातायात पुलिस ने 1 जुलाई से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सोमवार को 200 स्कूल वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 48 वाहनों के चालान किए गए और 6 वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें