फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सर्वोत्तम माता पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सोहन नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत सर्वोत्तम माता पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को बच्चों के बेहतर पालन-पोषण, स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया ।

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजू श्योराण ने बताया कि गर्भावस्था से लेकर बच्चे के 5 वर्ष की आयु तक बच्चे की सही तरीके से देखभाल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और आंगनबाड़ी केंद्र इन योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता में में पहला स्थान सलमा, दूसरा स्थान पूजा और तीसरा स्थान खुशी मंगल ने हासिल किया है। इस दौरान माताओं को बच्चों के टीकाकरण, पोषण स्तर को बेहतर बनाने और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें