फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एमबीबीएस छात्र ने लगाया रैगिंग और मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। धौज स्थित अल-फलाह मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र पराग दीक्षित ने सीनियर विद्यार्थियों पर रैगिंग और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्र का दावा है कि 12 से 15 अक्तूबर के बीच कई बार रैगिंग हुई और 21 अक्तूबर को दोबारा शारीरिक उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन

पराग ने राष्ट्रीय एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। आरोप है कि इसके बाद कॅरिअर और परीक्षा परिणाम प्रभावित होने का डर दिखाकर उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। शिकायत वापस लेने के बावजूद 21 अक्तूबर को उसका दोबारा शारीरिक उत्पीड़न हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ने उसकी गर्दन पकड़ी। छात्र ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने ऑडियो रिकॉर्डिंग, संदेशों के स्क्रीनशॉट और सीसीटीवी फुटेज जैसे सबूत होने का दावा किया है। पराग ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें