फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में तैयार किया बर्न वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जारी किए इमरजेंसी नंबर, पटाखों से झुलसने वाले मरीजों को मिलेगा उपचार
विज्ञापन

आपातकालीन विभाग में तीन शिफ्टों में चिकित्सकों की लगाई ड्यूटी

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिवाली पर पटाखों और आतिशबाजी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीके नागरिक अस्पताल में पटाखों से झुलसने वाले मरीजों के उपचार के लिए अलग से बर्न वार्ड तैयार किया गया है। इसके अलावा जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी बर्न वार्ड की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके।

स्वास्थ्य विभाग ने दिवाली के दिन अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं सुचारू रखने के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी है। बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में दिवाली के दिन भी चिकित्सक तैनात रहेंगे। इसके लिए सुबह, शाम और रात की तीनों शिफ्टों में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में दो चिकित्सक मौजूद रहेंगे। इससे पटाखों से जलने, आंखों में चोट लगने या अन्य दुर्घटनाओं के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर मरीजों को आगे के उपचार के लिए संबंधित विभाग में भेजा जाएगा।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की ओर से आपातकालीन सेवाओं के लिए नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग तुरंत मदद ले सकें। लोग 0129-4055001 और 0129-4166377 पर कॉल कर सहायता ले सकते हैं। विभाग ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बर्न वार्ड में झुलसने वाले मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन



सांस और अस्थमा के मरीज रखें विशेष ध्यान


दिवाली पर पटाखों से निकलने वाला धुआं और बढ़ता वायु प्रदूषण सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे में चिकित्सकों ने अस्थमा, एलर्जी और सांस की अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्हें पटाखों के धुएं और प्रदूषण वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। जरूरत पड़ने पर घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें और अपनी निर्धारित दवाएं व इनहेलर साथ रखें। सांस लेने में परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें