फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सराय औद्योगिक क्षेत्र में 9 गाड़ियों की बैटरियां चुराईं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सराय औद्योगिक क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए 9 वाहनों की बैटरियां चोरी कर लीं। स्थानीय निवासी रमेश ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह कहीं जाने के लिए गाड़ी स्टार्ट करने पहुंचे तो वाहन चालू नहीं हुआ। जांच करने पर पता चला कि गाड़ी की बैटरी गायब थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने भी अपनी गाड़ियों के बोनट खोलकर देखे तो कुल 9 गाड़ियों से बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया।
विज्ञापन




लोगों ने बताया कि जिन गाड़ियों के बोनट आसानी से नहीं खुले, उनमें चोरों ने तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले साल भी इस तरह की एक घटना हुई थी जब यहां खड़ी होने वाली कई गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई थी। रमेश ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें