फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी में सोमवार को एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ऑडी कार ने सिग्नल तोड़ते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे सैनिक कॉलोनी निवासी हर्ष रावत सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ऑपरेशन की सलाह दी है। संवाद