फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव : राजेश बैंसला चुने गए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम के जरिये हुए मतदान में कुल 2298 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार देर शाम सम्पन्न हो गए। इस दौरान ईवीएम के जरिये हुए मतदान में कुल 2298 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

चुनाव में जीत दर्ज कर बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष राजेश बैंसला बन गए हैं। उन्हें 850 वोट मिले। सचिव पद पर टीका डागर 1061 वोट पाकर विजयी रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक शर्मा को 1508 वोट, उपाध्यक्ष पद पर आशीष कौशिक ने 854 वोट पाकर जीत दर्ज की। अतिरिक्त सचिव पद पर राजेश भाटी 757 वोट पाकर विजयी रहे। संयुक्त सचिव पद पर अमित भाटी ने 781 वोट पाकर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर विवेक कौशिक 1216 वोट और वरिष्ठ एग्जीक्यूटिव सदस्य पद पर अधिवक्ता मीनाक्षी कुमार 1286 वोट पाकर विजयी रही। सदस्य एग्जीक्यूटिव महिला (लाइब्रेरी) पद पर रेनू सिंह विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें