फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बांग्लादेशी युवक ने नामी अस्पताल पर लगाया किडनी ट्रांसप्लांट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 21 डी में झाड़ियों में छुपा था युवक, चोरी के शक में लोगों ने पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के नामी अस्पताल में विदेशों से लोगों को लाकर जबरन किडनी ट्रांसप्लांट का मामला सामने आया। बुधवार को पुलिस ने ऐसे ही एक युवक को पकड़ा है। सेक्टर-21डी पुलिस चौकी द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सेक्टर-21डी में सुबह लोग चोर-चोर कर शोर मचा रहे थे। लोगों का शोर सुनकर समाजसेवी सुखबीर भड़ाना मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद झाड़ियों से एक युवक को पकड़ लिया गया। लोगों ने युवक के बैग की तलाशी ली। उसमें पासपोर्ट और मोबाइल था। लोेगों ने पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वह चोर नहीं है। युवक का आरोप है कि उसे जबरन बांग्लादेश से यहां किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लाया गया है। उसने ये भी आरोप लगाया कि शहर के एक निजी अस्पताल में ट्रांसप्लांट से पहले उसके सभी मेडिकल टेस्ट भी हुए हैं। ट्रांसप्लांट से बचने के लिए भागने का प्रयास कर रहा था। युवक की बात सुनकर लोगों ने उसे सेक्टर-21डी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में सेक्टर-21डी पुलिस चौकी प्रभारी ओम प्रकाश ने कहा कि युवक से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें