फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तावडू में जेजेपी महिला कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। गुरुग्राम जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) यूनिट की ओर से रविवार को तावडू नगर में महिला कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक नूंह रोड स्थित जेजेपी नेता के कार्यालय परिसर में हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर जेजेपी की प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का आयोजन तावड़ू जजपा हलका प्रधान अख्तर अली की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी की नीतियों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला समाज की वास्तविक स्थिति को भली-भांति समझती हैं और अगर संगठित होकर आगे आएं तो सत्ता परिवर्तन की ताकत भी रखती हैं। बैठक में जिलेभर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई और जेजेपी नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में वे पार्टी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका अदा करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें