फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballabhgarh: बेटी की हत्या से आहत मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में उपचाार के दौरान मौत

Thu, 25 May 2023 05:29 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

बुधवार रात अचानक से उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ में युवती की मौत के माद उसकी मां की भी बुधवार की रात मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बेटी की मौत को मां सहन नहीं कर सकी और उसकी मौत हो गई। आदर्श नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन

थाना आदर्श नगर प्रभारी कुलदीप ने बताया कि बिहार निवासी जितेंद्र सिंह गुजरात में नौकरी करता है। पत्नी जयमाला देवी दो बच्चों के साथ आदर्श नगर में किराए पर रहती थी। मंगलवार को उसकी बेटी शालू कुमारी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आनंद कुमार पर केस दर्ज कर लिया है। बेटी शालू की मृत्यु के बाद मां जयमाला भी सदमे में चली गई। 

 

बुधवार रात अचानक से उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके में सूचना दे दी है। मृतका का भाई बिहार से आ रहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें