फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लभगढ़: किराए में भारी बढ़ोतरी,अमृतसर, बैजनाथ और शिमला जाने वाली बसों की जेब पर पड़ा असर

Fri, 13 Sep 2024 04:34 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

पंजाब जाने वाली रोडवेज बसों के किराए में 10 से 45 रुपये की वृद्धि, अमृतसर, बैजनाथ और शिमला रूट पर यात्रियों की जेब पर पड़ा असर।
विज्ञापन
रोडवेज बस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब राज्य के रास्ते से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बृहस्पतिवार से एक नई मुसीबत सामने आई है। रोडवेज विभाग ने पंजाब जाने वाली बसों के किराए में वृद्धि कर दी है, जिससे यात्रियों को अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। बढ़ोतरी के चलते, यात्रियों को 10 से 45 रुपये अधिक देने होंगे।
विज्ञापन


हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यह बढ़ोतरी लागू की गई है, और इसका सीधा असर बल्लभगढ़ बस डिपो से चलने वाली बसों पर पड़ा है। रोजाना 190 बसों का संचालन करने वाले इस डिपो से पंजाब और अन्य दूरदराज के क्षेत्रों के लिए बसें चलती हैं। बढ़े हुए किराए के कारण यात्रा की लागत में उल्लेखनीय वृद्धि हो गई है।

धर्मशाला की ओर जाने वाली रोडवेज बस का किराया पहले 785 रुपये था, जो अब बढ़ाकर 830 रुपये कर दिया गया है, यानि 45 रुपये की वृद्धि की गई है। बैजनाथ रूट पर बस का किराया 844 रुपये से बढ़कर 877 रुपये हो गया है। इसके अलावा, हमीरपुर की दिशा में जाने वाली बस के किराए में 29 रुपये की वृद्धि के साथ अब 735 रुपये हो गया है। शिमला रूट पर अब बस का किराया 601 रुपये है, जबकि अमृतसर की ओर जाने वाली बस का किराया वाया चंडीगढ़ 660 रुपये हो गया है, जो कि पहले 600 रुपये था।
विज्ञापन


इन सबके बीच, एसी बसों के किराए में अपेक्षाकृत कम वृद्धि हुई है। बल्लभगढ़ से चंडीगढ़ की एसी बस का किराया 484 रुपये से बढ़कर 489 रुपये हो गया है। वहीं, शिमला रूट पर एसी बस का किराया 750 रुपये से बढ़ाकर 762 रुपये कर दिया गया है। इस किराया वृद्धि के पीछे पंजाब सरकार द्वारा तेल की कीमतों में वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया गया है। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण परिवहन लागत बढ़ गई है, जिसके चलते बसों के किराए में वृद्धि की गई है।

पंजाब सरकार ने तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिसके कारण बसों के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। पंजाब से होकर जाने वाली बसों के किराए में वृद्धि का नोटिस जारी किया गया है, नवनीत बजाज, ट्रैफिक मैनेजर रोडवेज बस ने कहा। यात्रियों को अब नई दरों के अनुसार यात्रा करनी पड़ेगी, और इस बदलाव से उनकी यात्रा लागत में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें