फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी-बीकॉम की कट ऑफ 90 फीसदी के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक कोर्स के दाखिले की पहली मेरिट सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई। बीएससी और बीकॉम आवेदकों की पहली पसंद बने। ज्यादातर कॉलेजों में इन दोनों कोर्सों की लिस्ट 90 फीसदी से ऊपर रही। चूंकि, सारी प्रक्रिया इस बार ऑनलाइन ही पूरी की जा रही है, ऐसे में मेरिट में जगह बनाने वाले युवा ऑनलाइन फीस भुगतान के बाद ही दाखिला करा सकेंगे।
विज्ञापन

बीएससी के साथ बीकॉम की कटऑफ भी ऊंची रही। पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स की सूची 98.4 फीसदी रही। बीकॉम की सूची 92.2 फीसदी तक रही। दयानंद महिला कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स की सूची 95.5 फीसदी तक रही। डीएवी शताब्दी कॉलेज में बीकॉम की सूची 92.6 फीसदी तक रही। अग्रवाल कॉलेज में बीकॉम की सूची 92.8 फीसदी तक पहुंची। जिले के दूसरे कॉलेजों में भी बीकॉम की सूची ने 90 फीसदी से ऊपर दर्ज की गई। इसी तरह कॉलेजों में बीएससी नॉन मेडिकल और मेडिकल दोनों की कटऑफ ऊंची रही। वहीं, बीएससी वोकेशनल कोर्सों की भी ज्यादा मांग रही। नेहरू कॉलेज में बीएससी बायोटेक की सूची 92.8 तक पहुंची।
बीएससी (केमिस्ट्री) में 98.4 फीसदी कटऑफ रही। बीएससी नॉन मेडिकल की सूची 85 और मेडिकल की सूची 86.6 फीसदी रही। दयानंद कॉलेज में बीएससी मेडिकल की सूची 86.2 फीसदी रही। बीएससी (नॉन मेडिकल) की सूची 85.4 तक रही। बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में बीएससी ऑनर्स और फिजिक्स की सूची 91.2, बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री की सूची 93.2 तक रही। सेक्टर-16 स्थित राजकीय महिला कॉलेज, डीएवी कॉलेज में भी बीएससी की सूची 80 से 90 फीसदी तक रही।
विज्ञापन

शुरू हुई दाखिले की दौड़
पहली मेरिट के साथ ही दाखिले का दौर भी शुरू हो चुका है। दाखिले के लिए अब सूची में शामिल छात्रों को एक से पांच अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। युवाओं को उच्च शिक्षा निदेशालय के ऑनलाइन पोर्टल पर दिए गए लिंक से ही फीस भुगतान करना होगा। आठ अक्तूबर को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट में जगह बनाने वाले युवाओं को 12 अक्तूबर तक दाखिला लेना होगा। रिक्त सीटों पर 13 अक्तूबर से ओपन काउंसलिंग के लिए पोर्टल खुलेगा। इसके बाद अभी तक आवेदन से चूके युवाओं को फिर से आवेदन का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें