फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को मारने के लिए खरीद कर लाया अवैध हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। अपराध शाखा सेक्टर-56 ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हथियार अपने भाई पर हमला करने के लिए खरीदा था। इससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा ने हुकमबीर उर्फ संदीप को सेक्टर-2 से गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से एक कट्टा और कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका भाई के साथ झगड़ा चल रहा था। इस कारण वह उत्तर प्रदेश के मथुरा से साढ़े तीन हजार रुपये में कट्टा खरीद कर लाया था।
इससे पहले कि वह हथियार से अपने भाई पर हमला करता, पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें