फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क सुरक्षा के लिए निकाली जागरूकता राइड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला ट्रैफिक पुलिस और इंडिपेंडेंस राइडर ग्रुप ने किया आयोजन
विज्ञापन

फरीदाबाद। सड़क सुरक्षा और अंगदान के महत्व को जन-जन तक पहुंंचाने के उद्देश्य से सोमवार सुबह एक विशेष राइड निकाली गई। जिला ट्रैफिक पुलिस और इंडिपेंडेंस राइडर ग्रुप ने इसका आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचीन हनुमान मंदिर ट्रैफिक थाना से हुई जहां 40 से 50 राइडर्स एकत्रित हुए।
विज्ञापन




राइड को ट्रैफिक ताऊ ईएसआई वीरेंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कम्युनिटी पुलिसिंग के एएसआई सुरेंद्र सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण छोटी बच्ची दायशा मेंदिरत्ता रहीं जिसने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई और हेलमेट पहनकर सुरक्षित ड्राइविंग का संकल्प कराया। ईएसआई वीरेंद्र ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग केवल कानून पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा है। उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता जताई और अंगदान को जीवनदान का माध्यम बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें