फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके चौक पर कई गड्ढे, हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में गड्ढे नजर न आने से बढ़ जाता है खतरा
विज्ञापन

फरीदाबाद। बीके अस्पताल के पास स्थित चौक पर विभिन्न गड्ढे हो चुके हैं। इनके कारण दोपहिया और तिपहिया वाहनों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर छोटे-छोटे गड्ढे अक्सर वाहन चालकों को दूर से नजर नहीं आते हैं। पास आकर एकदम से ब्रेक लगाने से गाड़ियों के असंतुलित होने का खतरा भी होता है।
विज्ञापन

राहगीरों ने बताया कि कई बार अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे वाहनों से टक्कर का जोखिम भी बना रहता है। बारिश के मौसम में कई बार गुजरते वाहनों से निकलते छींटे लोगों के कपड़े खराब कर देते हैं। एक स्थानीय निवासी नील ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इन गड्ढों से सबसे ज्यादा परेशानी नजदीकी अस्पताल से निकल कर वाहन में बैठ रहे मरीजों को होती है। अक्सर वाहनों के असंतुलित होने से उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिशों के दौरान गड्ढों में जलभराव के चलते कई बार वह दिखाई नहीं देते हैं। इससे खतरा और बढ़ जाता है। कई बार नगर-निगम को पत्र लिखे गए हैं, पर समाधान अब तक शेष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें