फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चालक को पीटने वाला ऑटो यूनियन का प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। इंट्री के नाम पर 20 रुपये वसूली करने वाले ऑटो यूनियन के प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मदन गोपाल शर्मा नंगला एंक्लेव पार्ट-1 का रहने वाला है।
मामले में पुलिस चौकी बस अड्डा बल्लभगढ़ में रामबक्श निवासी जीवन नगर पार्ट-2 ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह ऑटो लेकर बल्लभगढ़ से गौच्छी जा रहा था। जब वह सोहना टी- प्वाइंट, बल्लभगढ़ के पास पहुंचा तो ऑटो यूनियन का प्रधान गोपाल ऑटो के सामने आ गया और उसे रुकवा लिया फिर इंट्री के नाम पर 20 रुपये मांगे। जब उसने इसका विरोध किया तो प्रधान ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई करते हुए मदन गोपाल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गोपाल ऑटो यूनियन का प्रधान है और हर ऑटो से प्रतिदिन के हिसाब से 20 रुपये लेता है। जब शिकायतकर्ता ने पैसे देने से मना किया तो उनकी कहासुनी हो गई और उसने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें