फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच आरोपियों को दिल्ली और एक को अहमदाबाद से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- साइबर ठगी के दो मामलों की जांच करते हुए पकड़े गए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने के आरोप में छह लोगों को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पांच आरोपियों को दिल्ली से और एक को गुजरात अहमदाबाद से काबू किया गया है। ठगी के दो अलग-अलग मामलों की जांच करते हुए इन आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

पहले मामले में अवैध पार्सल का डर दिखाकर 25.40 लाख रुपये की ठगी के मामले में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राज प्रकाश सोनी गुजरात अहमदाबाद का रहने वाला है। बीकॉम की पढ़ाई के बाद वो इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है। इसने आगम भाई शाह का बैंक खाता रवि प्रकाश से लेकर साइबर ठगों को दिया था। खाताधारक आगम भाई शाह व उसका खाता बेचने वाले रवि प्रकाश को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पकड़े गए आरोपी राज प्रकाश सोनी को चार दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की वारदात सेक्टर-80 निवासी युवक से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में टेलीग्राम टास्क के बहाने 77,650 रुपये की ठगी मामले में खाताधारक व खाता उपलब्ध कराने के आरोप में पांच लोगों को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दिल्ली निवासी रोहिल भल्ला, आशीष सरीन, मनीष ग्रोवर, विशाल गुप्ता और राजा शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि रोहित भल्ला ने अपना बैंक खाता ठगों को दे रखा था। इस खाते में ठगी के 24 हजार रुपये आए थे। रोहित ने अपना बैंक खाता आशीष को बेचा था। उसने खाता मनीष को और मनीष ने विशाल को बेचा। इसके बाद विशाल ने इस खाते को आगे किसी और को दे दिया था। रोहित दिल्ली में एक कंपनी में काम करता है। पांचों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की वारदात सेक्टर-28 निवासी महिला से हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें