फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की उम्र का दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

Mon, 18 Apr 2016 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में उम्र से डेढ़ गुना आयु के दूल्हे को देखकर एक दुल्हन बनी युवती ने शादी से इनकार कर दिया। वर पक्ष ने बेइज्जती होने की दुहाई दी लेकिन कन्या ने फैसला नहीं बदला।
विज्ञापन
  मजबूरन बारात बिना दुल्हन के ही वापस हो गई। परिजनों ने आनन-फानन पड़ोसी गांव के युवक से रिश्ता तय का शादी कर दी।   मामला ग्रेटर फरीदाबाद के कांवरा कलां गांव का है। यहां के एक व्यक्ति की लड़की की बारात शनिवार रात पास ही के एक गांव से आई थी। द्वारचार आदि रस्म और बारातियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जयमाल में दूल्हे को देख बोली, प‌िता से कुछ ही कम है इसकी उम्र

जयमाल करने आई कन्या ने दूल्हे को देखा तो शादी से इनकार कर दिया। कन्या का कहना था कि दूल्हे की उम्र उसके पिता से कुछ ही कम है। काफी देर तक दोनों पक्षों ने कन्या को समझाने का प्रयास किया।     अंत में बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। इस दौरान कन्या के कुछ रिश्तेदारों ने फरीदपुर गांव के एक युवक को बुलाकर रिश्ता तय किया और आनन-फानन मंडप में बैठा कर वरीक्षा आदि औपचारिकताएं पूरी कर पाणिग्रहण भी करवा दिया। चट शादी तोड़ पट ब्याह करने की घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें