फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रंजिश में युवक का अपहरण करने की कोशिश, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शोर मचाने पर आरोपियों ने कार से नीचे उतारा, रॉड से पीटा
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव तिगांव के रहने वाले एक बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक की स्कूटी में टक्कर मारी और उसका अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन अपहरण में कामयाब नहीं होने पर दोनों ने युवक के ऊपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें युवक का चोटें आईं। थाना तिगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव तिगांव निवासी जयकिशन वर्मा ने बताया कि उसका सुमेर नागर व उसके परिवार से कई साल से केस चल रहा है। 18 सितंबर की रात को वह अपनी स्कूटी से विक्रम सरपंच के घर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह जेलदार कॉलोनी के सामने पहुंचा तो एक गाड़ी ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। जिस कारण वह स्कूटी से गिर गया। फिर उस वाहन से सुमेर नागर का लड़का नितिन नागर व उसका गनमैन निकला। आरोप है कि तभी नितिन व गनमैन ने अपहरण करने की कोशिश की और वाहन में बैठा लिया। शोर करने पर आरोपियों ने उसे सड़क पर गिरा दिया और रॉड से हमला किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें