फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रेडिंग के नाम पर 25.67 लाख की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के उपलब्ध कराए गए खाते में ठगी के दो लाख रुपये आए थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ट्रेडिंग के नाम पर 25 लाख 67 हजार रुपये की ठगी के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मधुकर यादव (30) ग्रेजुएट है व किसी निजी फर्म में डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करता है। इसके खाते में ठगी के 2 लाख रुपये आये थे। मामले में 7 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस्माइलपुर निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फेसबुक पर सर्फिंग करते समय उसने ट्रेडिंग का एक विज्ञापन देखा। जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया। जहां से एक लिंक के जरिये ठगों ने उससे एप इंस्टॉल करवाकर उसका अकाउंट खोला। जिसके बाद उसने शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिये कुल 25 लाख 67 हजार रुपये ठगों के बताए हुए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए और जब उसने निवेश किए पैसे निकालने चाहे, तो वह पैसे नहीं निकाल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए मधुकर यादव (30) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि मधुकर ने यह खाता राजवीर से लेकर आगे ठगों को दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें