फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, गर्लफ्रेंड के चक्कर में परेशान रहने की बात आ रही सामने
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी एक स्थित ओयो होटल के कमरे में युवक फंदे पर लटका मिला। बंद कमरे से कोई आवाज व जवाब न आने पर होटल स्टॉफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारा। युवक कपड़े की दुकान चलाता था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन गर्लफ्रेंड को लेकर युवक के परेशान होने की बात शुरुआती जांच में सामने आई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस टीम जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन


ये पूरा मामला शनिवार दोपहर के समय सामने आया। गौतम बाटा हार्डवेयर रोड एनआईटी एक स्थित सरफ्रान ओयो होटल के स्टॉफ ने लगभग 12 बजे पुलिस को सूचना दी कि एक कमरे में अल-सुबह आकर युवक ठहरा था। करीब 11 बजे से उसे जगाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कोई जवाब नहीं आ रहा है। युवक गेट भी नहीं खोल रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गेट तोड़कर टीम कमरे में दाखिल हुई तो युवक पंखे के सहारे बने फंदे से लटका हुआ था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान एनआईटी एक एच ब्लॉक निवासी 24 साल के गौतम भाटिया के तौर पर हुई। परिवार को सूचना देकर बुलाया गया। जिसमें पता चला कि वह कपड़े की दुकान चलाता है। शुक्रवार की शाम तेज आंधी के कारण शहर में बिजली सप्लाई बाधित थी। शनिवार अल-सुबह लगभग 4 बजे गौतम ने परिवार से कहा कि वो सोने के लिए होटल जा रहा है। जिसके बाद परिवार को उसके आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस की शुरुआती जांच में युवक के किसी लड़की के चक्कर में परेशान रहने की बात सामने आई है। लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। टीम अब अपने स्तर पर जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें