अमर उजाला ब्यूरो फरीदाबाद। गांव पाखल में जमीनी विवाद के चलते एक परिवार ने गांव के ही एक परिवार पर डंडे व कस्सी से हमला कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित जगराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह सितंबर की रात करीब 12:30 बजे जमीनी विवाद के चलते कुछ व्यक्तियों ने मिलकर उसके परिवार पर डंडों से हमला कर दिया। आरोपी तरुण ने राहुल के सिर पर कस्सी से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। रोहताश व दीपक ने डंडों से अशोक पर वार करके लहूलुहान कर दिया। कन्नीराम, दीपक, ललित, पुनित, योगेश व वेद ने जगराम व उनके भतीजे मोहित पर लात-घूसों से हमला किया।