फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आशा वर्करों ने बर्तन बजाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया समर्थन -फोटो
विज्ञापन

शासन-प्रशासन-कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि आशा वर्कर की हड़ताल 32 वें दिन में प्रवेश कर गई है। उनकी 10 सूत्रीय मांगों का समाधान करने की बजाय सरकार आंदोलन को लंबा खींच कर कुचलना चाहती है। शुक्रवार को बीके चौक पर आशा वर्कर द्वारा बर्तन बजाओ विरोध सभा का आयोजन किया। इस दौरान आशाएं एनआईटी एक नंबर तक बर्तन बजाकर प्रदर्शन करतीं गईं।
शास्त्री ने कहा कि यदि सरकार ने प्रदेश की आशा वर्करों की 10 उचित मांगों को बातचीत के माध्यम से बैठकर हल नहीं किया तो प्रदेश के कर्मचारी संगठन भी उनके समर्थन में सड़कों पर उतरेंगे। शास्त्री ने सर्व कर्मचारी संघ की ओर से आशा वर्कर को समर्थन देते हुए कहा कि सर्व कर्मचारी संघ अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले संगठनों के साथ है। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान हेमलता ने की तथा संचालन रेखा शर्मा द्वारा किया गया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सीटू के नेता निरंतर पाराशर, गुरु चरण सिंह खंडिया , देवी चरण शर्मा, मनोज शर्मा सहित अन्य विभागों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। जिला प्रधान हेमलता ने कहा कि सरकार आंदोलन को लंबा खींचकर आशा वर्कर को थकाना चाहती है। हालांकि विरोध प्रदर्शन के दौरान धूप लगने से एक आशा वर्कर की तबीयत खराब हो गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मौके पर अनीता नेहा, साहिल, परवीन, पूजा गुप्ता, संगीता, चंद्रप्रभा, रवि आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें