फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में गर्भवतियों के नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रमाण पत्र का कर रहे इंतजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा तो शुरू हो गई है, लेकिन अब भी गर्भवतियों को यह सुविधा नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेज को पीएनडीटी एक्ट के तहत प्रमाण पत्र नहीं मिला है। इस प्रमाण पत्र का इंतजार अस्पताल प्रशासन कर रहा है।

मेडिकल कॉलेज में हर रोज करीब 600 से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए आते हैं। जिनमें से कुछ मरीजों को डॉक्टरों की सलाह के बाद अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी जाती है। अस्पताल की ओर से सामान्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं, लेकिन गर्भवतियों के लिए यह सुविधा अभी शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक डॉ. बी एम वशिष्ठ ने बताया कि कई बार आवेदन किया जा चुका है, लेकिन कुछ कमी के कारण प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। अब उनकी ओर से दोबारा से प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया है। जल्द ही पीएनडीटी एक्ट के तहत प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें