फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गलत दिशा में आने पर एएसआई से चालक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ नेशनल हाईवे पर एक ट्रॉला चालक शनिवार को गलत दिशा से सोहना फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ रहा था। तभी पुल के पास मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने चालक से बहसबाजी होने पर पर थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने चालक का 500 रुपये का चालान भी किया ।



वीडियो के अनुसार बल्लभगढ़ से सोहना फ्लाईओवर चौक के पास ट्रैफिक पुलिस के एएसआई नरेन्द्र कुमार मौजूद थे। शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब एक ट्रॉला चालक दिल्ली की तरफ से गलत दिशा में सोहना फ्लाईओवर पर जाने की कोशिश कर रहा था। जिसके कारण रोड पर जाम लग गया। जाम लगता देख नरेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रॉले का 500 रुपये का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चालान होने के बाद चालक और पुलिस कर्मचारी के बीच बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई की एएसआई नरेन्द्र कुमार ने चालक को मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद चालक ट्रॉला को वहां से लेकर फ्लाईओवर पर चढ़कर सेक्टर 55 की तरफ चल गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें