फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जैसे लकड़ी काट रहे हों... वली पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद ने गृहप्रवेश की खुशियों को मातम में बदला
विज्ञापन

परिजन बोले-वली तो बीच-बचाव करने के लिए गया...उसे ही मार डाला


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नए मकान के गृहप्रवेश की खुशियां मनाने आया 25 वर्षीय वली मोहम्मद अब कभी अपने घर नहीं लौटेगा। नूंह के बीसरू गांव का रहने वाला वली करीब चार साल बाद अपने मामा ताहिर के घर तिलपत गांव आया था। परिवार के लिए यह दिन खुशियों और नई शुरुआत का था, लेकिन एक मामूली विवाद ने कुछ ही देर में जश्न को मातम में बदल दिया। परिजन सिसकते हुए कहते हैं, हमारे वली को हमलावरों ने बड़ी बेरहमी से मार डाला। उस पर कुल्हाड़ी से ऐसे वार किए गए, मानो लकड़ी काट रहे हों।
वली मोहम्मद केवल दो बच्चों का पिता ही नहीं, बल्कि अपने गांव का एक होनहार पहलवान भी था। अखाड़े में दूसरों को दांव-पेच सिखाने वाला वली खुद ऐसी हिंसा का शिकार हो गया, जिसने उसके परिवार की दुनिया उजाड़ दी। परिजनों के अनुसार, गृहप्रवेश के कार्यक्रम के दौरान पड़ोसी की बाइक से एक बच्चे को टक्कर लगने के बाद विवाद शुरू हुआ। मामला बढ़ने पर वली अपने भाई तैय्यब के साथ बीच-बचाव करने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिस विवाद को बातचीत से सुलझाया जा सकता था, वह देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, पुलिस जांच में हमले की पूरी परिस्थितियों, आरोपियों की भूमिका और साक्ष्य मिटाने के आरोपों की पड़ताल महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से कुल्हाड़ी से कई वार किए...
परिजनों ने रोते हुए बताया कि हमलावरों ने वली पर पीछे से कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। एक वार उसकी कमर पर किया गया। इसके बाद उसके सिर पर लोहे की रॉड और ईंटों से भी लगातार प्रहार किए गए। हमले की गंभीरता इतनी अधिक थी कि वली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान उसका भाई तैय्यब भी बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों के लिए सबसे दर्दनाक बात यह है कि वली तो केवल विवाद शांत कराने के लिए आगे आया था। जिस परिवार में कुछ देर पहले नए घर में प्रवेश की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें