फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गाली देने पर चाकू से किया था हमला, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी क्षेत्र में सात अक्तूबर को हुई थी वारदात, घायल युवक अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईएमटी क्षेत्र में पार्टी के लिए बुलाकर युवक पर सब्जी काटने वाले चाकू से हत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपी अमन को दबोच लिया गया। आरोपी मूलरूप से गाजियाबाद गांव का निवासी है और फिलहाल सेक्टर-70 स्थित मजील रॉयल हेरिटेज में रह रहा था। पूछताछ में सामने आया कि अमन ने मुकेश को फोन कर पार्टी करने के लिए बुलाया था। कुछ देर बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई और वे एक-दूसरे को गाली देने लगे। इसी दौरान अमन ने पास में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर मुकेश पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दिल्ली के खिचड़ीपुर निवासी अभिषेक ने शिकायत में बताया कि उसका भाई मुकेश सात अक्तूबर को अमन से मिलने गया था। अगले दिन परिजनों को सूचना मिली कि झगड़े के दौरान मुकेश घायल हो गया है और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो मुकेश के शरीर पर नुकीले हथियार से लगी चोटें मिलीं। शिकायत के आधार पर थाना सदर बल्लभगढ़ में हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें